Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक के संकट मोचन मंदिर में 7 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 26 अप्रैल से 2 मई तक कथा


रोहतक के माता दरवाजा स्थित संकट मोचन मंदिर में ब्रह्मलीन गुरुमां साध्वी गायत्री जी के 8वें निर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार 26 अप्रैल से 2 मई तक 7 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा। कथा व्यास 1008 महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरा नन्द जी महाराज अपनी मधुर व सुरीली वाणी से प्रतिदिन सायं 4 से 7 बजे तक सुंदर भजनों व श्रीमद्भागवत कथा का गुणगान करके भक्तों को भक्ति के रस में डूबोएंगेे और उन्हें भक्ति का रसपान कराएंगे। कथा से पूर्व शुक्रवार को प्रात: 8 बजे भव्य कलश यात्रा निकलेगी। कार्यक्रम में गद्दीनशीन साध्वी मानेश्वरी देवी व संत-महात्माओं के प्रवचन, सुंदरकांड पाठ, मेडिसन कैंप, आँखों का कैंप, स्टेशनरी वितरण, आर्युवेदिक कैंप, भजन प्रवाह, हवन, ध्वजारोहण और भंडारे का आयोजन होगा। पंडित अशोक शर्मा विधिनुसार मंत्रोच्चरण से आरती व पूजा अर्चना करेंगे। मंदिर व देवी-देवताओं को आकर्षित लाइटों व फूल मालाओं से सुसज्जित किया गया। यह जानकारी सचिव गुलशन भाटिया ने दी।


कार्यक्रम की जानकारी देते हुए साध्वी मानेश्वरी देवी ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व शुक्रवार 26 अप्रैल को प्रात: 8 बजे साध्वी व महिलाएं आकर्षित वेशभूषा पहनकर कलश यात्रा निकालेंगी जो बाबरा मौहल्ला, बड़ा बाजार, गढ़ी मौहल्ला व मुख्य बाजारों से होते हुए बाबा लक्ष्मणपुरी महाराज डेरे पर पहुंचेंगी और जहाँ वे श्रद्धा से कलश भरेंगे और डेरा महंत महामंडलेश्वर बाबा कपिल पुरी जी से आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। तत्पश्चात 11 बजे साध्वी मानेश्वरी देवी द्वारा सुंदरकांड पाठ होगा व भंडारा होगा। 27 अप्रैल को प्रात: 10 से 1 बजे तक मेडिसन कैंप लगेगा, जिसमें सीएमओ डॉ. अनिल बिरला व सिविल अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टरों द्वारा निशुल्क मरीजों का उपचार, टेस्ट व दवाईंयां वितरित होंगी।
28 अप्रैल को प्रात: 10 बजे आँखों का कैंप लगेगा जिसमें मुख्य नेत्र अधिकारी डॉ. ओमवीर राठी (लार्ड शिवा, हॉस्पिटल, बहादुरगढ़) व उनकी संयुक्त टीम निशुल्क आँखों की जांच और चश्मे वितरित होंगे। डॉ. राठी ने बताया कि मरीजों के आंखों के आपरेशन उन्हें बहादुरगढ़ हास्पिटल में लाने व छोडऩे का खर्च भी हमारी संस्था उठाएगी। इसी तरह 29 अपै्रल को प्रात: 11 बजे जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी वितरित होगी। कार्यक्रम में 30 अप्रैल को प्रात: 10 बजे से आर्युवेदिक कैंप लगेगा जिसमें डॉ. कृष्ण कुमार लांबा (श्री शिवानंद धर्मार्थ चिकित्सालय) द्वारा आयुवेदिक प्रणाली से मरीजों का उपचार होगा।


कार्यक्रम में 2 मई रविवार को प्रात: 8 बजे हवन, दोपहर 12 बजे ध्वजारोहण, प्रात: 11 बजे हरि इच्छा तक भजन गायिका अल्का गोयल द्वारा भजन प्रवाह, 12:30 बजे स्वामी विश्वेश्वरानंद जी की कथा का समापन, साध्वी व संत महत्माओं के प्रवचन, आर्शीवचन, आरती और 2 बजे विशाल भंडारे का आयोजन होगा।


ये संत महात्मा देंगे भक्तों को प्रवचन और आर्शीवचन
इस अवसर पर महामण्लेश्वर स्वामी कपिल पुरी महाराज, महंत कमल पुरी महाराज, महामण्लेश्वर कर्ण पुरी महाराज, स्वामी कालीदास, महामण्लेश्वर डॉ. परमानंद, महामण्लेश्वर विश्वेशवरानंद, महामण्लेश्वर राघवेंद्र भारती, महंत मदन गोपाल, महामण्लेश्वर अनुभूतानंद, महंत दिलबाग सिंह, महंत ईश्वर शाह, महंत खुशहाल दास, बाबा हरदाल, महामण्लेश्वर माता आसानंद, दीदी वीना, ब्रह्मऋषि महाराज भक्तों को प्रवचन और आर्शीवचन देंगे।

Exit mobile version