Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में रोहतक, पानीपत, सोनीपत समेत 7 शहर बनेंगे स्मार्ट, ICCC प्रोजेक्ट में शामिल:7000 CCTV से होगी निगरानी, इंजीनियरों की हुई बैठक

हरियाणा को स्मार्ट स्टेट बनाने के लिए शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने हिसार समेत पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, पानीपत, रोहतक और सोनीपत को इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) प्रोजेक्ट में शामिल किया है। इससे अपराध पर नकेल कसने में मदद मिलेगी और नागरिक सुविधाओं पर भी नजर रखी जा सकेगी।

अकेले हिसार में इस प्रोजेक्ट पर 150 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और शहर में 1000 CCTV कैमरे लगाए जाएंगे। यानी 7 शहरों में 7000 से ज्यादा कैमरे लगाए जाएंगे। अगर हिसार की बात करें तो शहर के हर चौक, चौराहे, शिक्षण संस्थान, मंदिर, बाजार, मुख्य सड़क, पेयजल और सुरक्षा व्यवस्था पर इन सीसीटीवी के जरिए नजर रखी जाएगी।

इस प्रोजेक्ट के तहत कमांड सेंटर के जरिए शहर पर नजर रखी जाएगी। इस प्रोजेक्ट की डीपीआर को फाइनल करने के लिए स्थानीय निकाय विभाग हरियाणा (ULB) की गुरुग्राम एजेंसी की दो सदस्यीय कंसलटेंट टीम बुधवार को हिसार नगर निगम पहुंची। उन्होंने 4 विभागों (नगर निगम, जनस्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण) के इंजीनियरों के साथ ढाई घंटे तक बैठक की।

दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक हिसार निगम अधिकारियों की बैठक में इस डीपीआर को देखने के बाद नगर निगम आयुक्त नीरज ने एजेंसी कर्मचारियों और इंजीनियरों से प्रोजेक्ट के कमांड सेंटर के लिए दूसरी जगह चिह्नित करने पर उनकी राय मांगी। इस पर निगम एक्सईएन ने सेक्टर-13 के कम्युनिटी सेंटर को कमांड सेंटर के तौर पर विकसित करने का सुझाव दिया। ऐसे में इस जगह को बेहतर मानते हुए अब इस पर भी मंथन होगा

Exit mobile version