Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

दिल्ली: मयूर विहार में एक छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, एम्स में भर्ती – हालत गंभीर

पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके में छह साल की मासूम को पड़ोस में रहने वाले 30 वर्षीय युवक बहला-फुसला कर एक खाली कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया। जब देर शाम उसकी तबीयत बिगड़ी तो परिवार को इसका पता चला। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने मामले में लापरवाही बरती और इसको गंभीरता से नहीं लिया। देर रात को इलाके में खबर फैली तो कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी एलबीएस अस्पताल बच्ची का हाल जानने पहुंचे। वहीं पुलिस अधिकारियों ने किसी भी तरह की लापरवाही बरने की बात से इंकार कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना बुधवार सुबह करीब 11 बजे की है। मासूम अपने घर के पास ही खेल रही थी। कि तभी पड़ोस में रहने वाले 30 वर्षीय तमिलनाडु निवासी युवक ने बच्ची को मिठाई दिलाने के बहाने से अपने कमरे पर ले गया। वहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को कुछ भी बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी जिस से बच्ची बुरी तरह डर गई। शाम के समय उसकी तबीयत बिगड़ी तो बच्ची ने परिजनों को सारी बात बताई। मासूम को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके साथ गलत काम होने की पुष्टि हुई। परिजनों ने शाम करीब चार बजे पुलिस को खबर दी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सूचना मिलने के बाद फौरन इस संबंध में मामला दर्ज कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और इस मामले में कोई लापरवाही नहीं बरती गई है।

Exit mobile version