Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

पानीपत में 6 वर्षीय मासूम की रेप के बाद हत्या: नाले के किनारे खून से लथपथ मिला शव, आरोपी CCTV में कैद

पानीपत के सेक्टर 25 में एक 6 साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। वारदात का खुलासा उस वक्त हुआ, जब बच्ची को तलाशते हुए उसके परिजन नाले पर पहुंचे।बच्ची को खून से लथपथ हालत में मृत पड़ा देख परिजनों के पैरों तले की जमीन खिसक गई।

परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चांदनीबाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस व FSL टीम ने मौके से जरुरी साक्ष्य जुटाए। शव को पानीपत सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिया गया है।

मामले की जानकारी मिलते ही एसपी शशांक कुमार सावन भारी पुलिस दलबल के साथ गंदे नाले पर जांच के लिए पहुंचे। मौके पर पुलिस की कई टीमें गठित कर एसपी ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं, पुलिस जांच में सामने आया कि मूल रुप से यूपी के जिला शहजानपुर का रहने वाला एक परिवार पिछले कुछ से समय से पानीपत के सेक्टर 29 पार्ट 2 में रह रहा है। सोमवार सुबह करीब 9 बजे बच्ची पड़ोस में ही रहने वाली मौसी के घर गई थी।

वहां से वह खेलकर वापस घर लौट रही थी। घर के करीब पहुंची तो वहां उसका तीन साल का भाई भी खेल रहा था। इसी दौरान वहां एक युवक आया, जो बच्ची का हाथ पकड़ कर अपने साथ ले गया। बच्चा रोता हुआ तुरंत अपनी मां के पास पहुंचा और बताया कि बहन को कोई ले गया है। मां तुरंत बाहर आई, मगर बच्ची का कही कोई सुराग नहीं लगा। तलाशते हुए परिजन गंदे नाले के पास पहुंचे तो वहां उन्हें बच्ची अर्धनग्न अवस्था में मृत पड़ी हुई मिली।

पुलिस ने तुरंत क्षेत्र के सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए। जिस दौरान कैमरे में बच्ची को एक नेपाली युवक ले जाता हुआ दिखाई दिया। नेपाली युवक विश्वकर्मा चौक स्थित नागपाल ढाबे पर काम करता है। नेपाली वारदात के बाद से फरार है। पुलिस प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि बच्ची का गला दबा कर हत्या की गई है।

Exit mobile version