Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

वाटर पार्क में डूबने से 6 साल की बच्ची की मौत: स्कूल टीचर्स घुमाने लाए, नहाते वक्त डूबी- संचालक पर FIR

पानीपत में गुरुवार दोपहर 6 साल की बच्ची की वाटर पार्क में डूबने से मौत हो गई। बच्ची को उसके स्कूल के शिक्षक घुमाने के लिए लाए थे। मृतक बच्ची की पहचान हितेशी जैन के रूप में हुई है। सभी बच्चे वाटर पार्क में नहा रहे थे। इसी दौरान बच्ची संदिग्ध परिस्थितियों में वाटर पार्क में डूब गई। काफी देर बाद जब बच्ची को पानी से बाहर निकाला गया तो वह बेहोश थी। शिक्षक उसे तुरंत पास के निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बच्ची के शव का पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिया गया है। परिजनों ने स्कूल प्रशासन और वाटर पार्क संचालक के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस प्रारंभिक जांच में सामने आया कि नहाते वक्त बच्ची पर ध्यान नहीं दिया गया। जिसके चलते वह वाटर पार्क में डूबी है।

पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को दी शिकायत में राजेश जैन ने बताया कि वह संजय कॉलोनी का रहने वाला है। वह फोटोग्राफी में लेबर का काम करता है। वह 3 बेटियों का पिता है। तीनों ही बेटियां कॉलोनी में स्थित GD पब्लिक स्कूल में पढ़ती है। गुरुवार को स्कूल का टूर किंगलैंड वाटर पार्क असंध रोड ले गए थे।

दोपहर को रामलाल चौक स्थित रेनबो अस्पताल से कॉल आई। जिसमें उसे बताया कि उसकी 6 साल की बेटी हितेशी जैन की वाटर पार्क के पानी में डूबने से मौत हो गई है। पिता ने कहा कि उसकी बेटी की मौत स्कूल की लापरवाही से हुई है। इसमें वाटर पार्क वालों की भी लापरवाही है। दोनों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

Exit mobile version