Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक सेक्टर 2 के BSNL एक्सचेंज के सामने सड़क पर मिला 6 से 7 माह का भ्रूण; पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर भ्रूण पोस्टमॉर्टेम के लिए डेड हाउस भेजा

रोहतक में एक मां ने अपने कलेजे के टुकड़े को कूड़े के ढेर के हवाले कर दिया। घटना हरियाणा के रोहतक की है, जहां सेक्टर-2 में करीब 6 माह का भ्रूण कूड़े के ढेर में पड़ा हुआ मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

मंगलवार सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर-2 में BSNL एक्सचेंज के पास कूड़े के ढेर में एक भ्रूण पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। जहां कूड़े के ढेर में खून से लथपथ एक भ्रूण पड़ा हुआ था। पुलिस टीम भ्रूण को जिला अस्पताल के शवगृह में लेकर पहुंची, जहां से डॉक्टरों ने उसे पोस्टमार्टम के लिए रोहतक PGI के शवगृह में रेफर कर दिया।

भ्रूण का पोस्टमार्टम फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम द्वारा किया जाएगा ताकि उसके बारे में अधिक जानकारी मिल सके। प्राथमिक जांच के अनुसार भ्रूण लड़के का है और करीब 6 माह का ही है। देखने में ऐसा लग रहा है कि भ्रूण को देर रात ही कूड़े के ढेर में फेंका गया है। जब सुबह लोगों ने देखा तो इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई।

जांच अधिकारी संजय ने बताया अभी तक भ्रूण फेंकने वाले का पता नहीं लग पाया है। फिलहाल भ्रूण को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा ताकि उसके मां-बाप तक पहुंचा जा सके। इसके लिए आसपास में भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

अर्बन अस्टेट पुलिस थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि भ्रूण फेंकने वाले के खिलाफ पहचान छिपाने व भ्रूण फेंकने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। भ्रूण फेंकने वाले की पहचान करके उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version