Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

जम्मू-कश्मीर में 6 आतंकवादियों के घर उड़ाए: सरकार बोली- आर्मी मूवमेंट की कवरेज न करें; पाक के PM बोले- हम निष्पक्ष जांच को तैयार

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि वे पहलगाम अटैक की हर निष्पक्ष जांच में शामिल होने को तैयार हैं। शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान को बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान पर हर बार आरोप लगते हैं और यह बर्दाश्त नहीं है।

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री जांच की बात कर रहे हैं और दूसरी ओर पाकिस्तान की फौज ने लगातार दूसरे दिन LoC पर गोली बारी की। भारतीय फौज ने इसका जवाब दिया। नुकसान की खबर नहीं हैं।

भारत सरकार ने सभी मीडिया हाउस के लिए एडवाइजरी जारी की है कि डिफेंस ऑपरेशन और फोर्स के मूवमेंट की कवरेज न करें।

इस बीच, जम्मू-कश्मीर में अब तक 6 आतंकवादियों के घर गिराए जा चुके हैं। सेना ने त्राल, अनंतनाग, पुलवामा, कुलगाम और शोपियां में सर्च ऑपरेशन के दौरान यह एक्शन लिया।

द कश्मीर रेजिस्टेंस फ्रंट ने पहलगाम हमले के 3 दिन बाद अटैक की जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया है। हमले के बाद सबसे पहले TRF ने ही इसकी जिम्मेदारी ली थी।

गुजरात में शनिवार सुबह 1000 से ज्यादा घुसपैठियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सूरत और अहमदाबाद में घुसपैठियों पर कार्रवाई की। गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को मुख्यमंत्रियों से अपील की थी कि घुसपैठियों की जल्द से जल्द पहचान करें और उन्हें वापस उनके देश भेजें।

शोपियां में टेररिस्ट शाहिद अहमद कुटी का घर।

पुलवामा में टेररिस्ट हारिस अहमद का घर।

त्राल में टेररिस्ट आसिफ शेख का घर।

अनंतनाग में टेररिस्ट आदिल ठोकेर का घर।

पुलवामा में टेररिस्ट हारिस अहमद का घर।

कुलगाम में टेररिस्ट जाकिर अहमद गनई का घर

Exit mobile version