जिले में डेंगू के डंक का असर बढ़ रहा है। मंगलवार को भी 6 नए केस सामने आए हैं। इनमें एकता काॅलोनी, इंद्र काॅलोनी, शिव काॅलोनी, शास्त्री नगर, सेक्टर-4 व बलियाना गांव में एक-एक मरीज मिले हैं। जिले में अब कुल डेंगू पीड़ित मरीजों की संख्या 45 पर पहुंच गई है। जिला मलेरिया वर्किंग कमेटी की स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की टीम ने मंगलवार को शहर में एंटी लार्वा एक्टीविटी चलाई।
टीम ने वैश्य एजुकेशन सोसायटी, हरकी देवी कॉलोनी, डीएलएफ काॅलोनी के 615 घरों में लार्वा की जांच की। 11 स्थानों पर पानी में लार्वा मिलने पर लोगों को नोटिस जारी किए हैं।

