Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

दर्दनाक हादसा – अस्थियां विसर्जित कर हरिद्वार से लौट रहे परिवार का जींद में सड़क हादसे में 6 की मौत: 17 घायल

हरियाणा के जींद में मंगलवार सुबह हरिद्वार से अस्थियां विसर्जन कर लौट रहे नारनौंद के एक परिवार के लोगों की गाड़ी कैथल रोड पर गांव कंडेला के पास ट्रक से टकरा गई। हादसे में दो महिलाओं समेत 6 व्यक्तियों की मौत हो गई तो वहीं 17 लोग घायल भी हुए है। मृतकों में एक रिश्तेदार व्यक्ति पंजाब से आया था। मृतकों में 15 से लेकर 70 साल तक के व्यक्ति शामिल हैं। घायलों को जींद के नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार दरअसल परिवार हिसार के नारनौंद गांव के प्यारे लाल की अस्थियाँ सोमवार को गंगा में प्रवाहित करने हरिद्वार गए थे। अस्थियां विसर्जन करके वापस लौटते समय जींद के कंडेला में लक्ष्य मिल्क प्लांट के पास उनकी पिकअप गाड़ी को ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी जिससे पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह से टूट गया। सूचना के तुरंत बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप सवार लोगों को अस्पताल में भेजा।

इस भीषण हादसे में चन्नो (45), शीशपाल (39), अंकुश (15), धन्ना (70) व सुरजी देवी (65) की मौत हो गई। इनके एक रिश्तेदार पंजाब निवासी व्यक्ति भी मृतकों में शामिल है। हादसे मे जिस प्यारे लाल की अस्थि विसर्जन करने परिजन गए थे, उसकी पत्नी सुरजी देवी की भी मौत हो गई है।

Exit mobile version