आज यानी 1 अक्टूबर 2024 से 19 किलो वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 48 रुपए महंगा हो गया है। दिल्ली में अब ये 1740 रुपए का मिलेगा। वहीं, PPF और सुकन्या अकाउंट से जुड़े नियमों में बदलाव हुआ है। पैन कार्ड बनवाने से जुड़े नियम भी बदले गए हैं।

इसके अलावा एविएशन फ्यूल के दाम घटने से हवाई सफर सस्ता हो सकता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों को 6,099 रुपए प्रति किलोलीटर (1000 लीटर) तक घटा दिया है।

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा: 48 रुपए दाम बढ़े, घरेलू सिलेंडर की कीमतों में बदलाव नहीं

आज से 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर 48.50 रुपए तक महंगा हो गया है। दिल्ली में इसकी कीमत 48.50 रुपए बढ़कर ₹1740 हो गईं। पहले ये ₹1691.50 में मिल रहा था। कोलकाता में यह 48 रुपए बढ़कर ₹1850.50 में मिल रहा है, पहले इसके दाम ₹1802.50 थे।

मुंबई में सिलेंडर 1644 रुपए से 48.50 रुपए बढ़कर 1692.50 रुपए का हो गया है। चेन्नई में सिलेंडर 1903 रुपए का मिल रहा है। हालांकि, 14.2 KG वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में यह ₹803 और मुंबई में ₹802.50 का मिल रहा है।

2. ATF 4,567.76 रुपए तक सस्ता: हवाई सफर सस्ता हो सकता है

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने महानगरों में एयर ट्रैफिक फ्यूल (ATF) की कीमतों को घटाया है। इससे हवाई सफर सस्ता हो सकता है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली में ATF 5883 रुपए सस्ता होकर 87,597.22 रुपए प्रति किलोलीटर (1000 लीटर) हो गया है। वहीं, कोलकाता में ATF 5,687.64 रुपए सस्ता होकर 90,610.80 रुपए प्रति किलोलीटर हो गया है।

मुंबई में ATF 87,432.78 रुपए प्रति किलोलीटर मिल रही थी, ये अब 5,566.65 रुपए सस्ता होकर 81,866.13 में मिलेगा। चेन्नई में ATF के दाम 6,099.89 रुपए घटे हैं। ये अब 90,964.43 प्रति किलोलीटर में मिल रहा है।

3.पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव नहीं: दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपए लीटर

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज यानी 1 अक्टूबर को भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। फिलहाल दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपए लीटर है तो डीजल 87.62 रुपए लीटर के हिसाब से बिक रहा है। वहीं, मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपए और डीजल 89.97 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

4.पैन के लिए नियम बदले: आधार नामांकन आईडी का नहीं कर सकेंगे उपयोग

अब से इनकम टैक्स भरने या पैन कार्ड बनवाने के लिए आधार नंबर की जगह आधार नामांकन आईडी का उपयोग नहीं किया जा सकेगा। इस बदलाव का उद्देश्य पैन नंबर के दुरुपयोग को रोकना है। इसके साथ ही इससे किसी व्यक्ति के एक से ज्यादा पैन कार्ड बनाने पर भी लगाम लगेगी।

5.ट्रांजैक्शन फीस घटी: स्लैब स्ट्रक्चर में NSE और BSE ने बदलाव किया

NSE और BSE ने कैश और फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस ट्रेड के लिए लगने वाली ट्रांजैक्शन फीस में बदलाव किया है। NSE में कैश मार्केट के लिए अब ट्रांजैक्शन फीस 2.97 रुपए/लाख ट्रेडेड वैल्यू होगी। वहीं, इक्विटी फ्यूचर्स में ट्रांजैक्शन फीस 1.73 रुपए/लाख ट्रेडेड वैल्यू होगी।

जबकि, ऑप्शंस में 35.03 रुपए/लाख प्रीमियम वैल्यू होगी। करेंसी डेरिवेटिव्स सेगमेंट में NSE ने फ्यूचर्स के लिए ट्रांजैक्शन फीस 0.35 रुपए/लाख ट्रेडेट वैल्यू रखी है। करेंसी ऑप्शंस और इंटरेस्ट रेट ऑप्शंस में यह फीस 31.1 रुपए/लाख प्रीमियम वैल्यू होगी।

6.हवाई सफर सस्ता हो सकता है

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने महानगरों में एयर ट्रैफिक फ्यूल (ATF) की कीमतों को घटाया है। इससे हवाई सफर सस्ता हो सकता है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली में ATF 5883 रुपए सस्ता होकर 87,597.22 रुपए प्रति किलोलीटर (1000 लीटर) हो गया है। वहीं, कोलकाता में ATF 5,687.64 रुपए सस्ता होकर 90,610.80 रुपए प्रति किलोलीटर हो गया है।

मुंबई में ATF 87,432.78 रुपए प्रति किलोलीटर मिल रही थी, ये अब 5,566.65 रुपए सस्ता होकर 81,866.13 में मिलेगा। चेन्नई में ATF के दाम 6,099.89 रुपए घटे हैं। ये अब 90,964.43 रुपए प्रति किलोलीटर में मिल रहा है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!