रोहतक पुलिस की टीम ने ज्यादा मुनाफा व ब्याज देने के नाम पर 6 लाख 17 हजार रुपये की ठगी की वारदात को हल करते हुये गिरोह मे शामिल रहे दो आरोपियो को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को पेश अदालत किया गया है। अदालत के आदेश पर आरोपियो को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि रेलवे कॉलोनी निवासी मनोज की शिकायत के आधार पर थाना पुरानी सब्जी मंडी मे अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आय़ा कि सुखपुरा चौक पर स्थित आरबीजी मयूचवल निधि लिमटिड के मैनेजर ने मनोज को बताया कि वह और बैंको से ज्यादा प्रतिशत दरो पर एफडी व आरडी पर ब्याज देते है। मनोज ने मैनेजर के कहने पर अपनी पत्नी के नाम पर 3 लाख की एफडी व अपने नाम पर आरडी व मनोज के रिशेतदारी मे अन्य युवको ने कुल 6,17,414/- रुपये जमा करवा दिये। मनोज ने रुपये वापिस निकलवाने चाहे तो मनोज को कई दिन तक झूठ बोलते रहे। मनोज ने आरबीजी म्यूचुअल निधि लिमिटेड मे जाकर देखा तो वह बंद हो चुकी थी।
मामले की जांच स.उप.नि. विकास द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 19.05.2026 को आरोपी विवेक पुत्र महेन्द्रपाल निवासी जसराना जिला सोनीपत व अश्वनी पुत्र रामबीर निवासी बकरवाला नांगलोई, दिल्ली को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपीः-
- विवेक पुत्र महेन्द्रपाल निवासी जसराना जिला सोनीपत
- अश्वनी पुत्र रामबीर निवासी बकरवाला नांगलोई, दिल्ली
रजिस्ट्रड केसः-
अभियोग संख्या 346 दिनांक 31.12.2025 धारा 318(4), 316(4), 61(2) बीएनएस व हरियाणा प्रोटेक्शन ऑफ डिपोजिशन इन फाइनेंशियल इस्टैबलिशमेंट एक्ट 2013 थाना पुरानी सब्जी मंडी रोहतक
