Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

5वीं क्लास की बच्ची ने किया सुसाइड: परिजन बोले – क्राइम पेट्रोल देखकर सुसाइड करना सीखा

गुजरात के राजकोट में सोमवार को 5वीं क्लास में पढ़ने वाली एक बच्ची ने खुदकुशी कर ली। परिजनों की गैर-मौजूदगी में मासूम ने यह कदम उठाया। परिजन आशंका जता रहे हैं कि उनकी बेटी ‘सावधान इंडिया’ और ‘क्राइम पेट्रोल’ जैसे टीवी सीरियल देखा करती थी, यहीं से उसने खुदकुशी का तरीका सीखा होगा। हालांकि, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

परिजनों ने बताया कि कल एक धार्मिक कार्यक्रम में उनके माता-पिता खाना खाने चले गए थे। घर पर 14 साल की बड़ी बहन नीचे और छोटी बहन ऊपर के कमरे में अकेली थी। इसी दौरान छोटी बहन ने दुपट्टे को फंदा बनाया और पंखे के हुक से लटककर आत्महत्या कर ली। एक दुपट्टा सोफे के ऊपर लगे हुक पर भी बंधा हुआ था। इससे लगता है कि सोफे पर से नाकाम रहने के बाद उसने उसने कुर्सी पर खड़े होकर सुसाइड किया।

माता-पिता घर लौटे तो उन्होंने दरवाजे पर दस्तक दी, लेकिन काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। फिर जब खिड़की से झांका तो बेटी को फांसी से लटकते देखा। इसके बाद परिजन दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए और बच्ची को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक पूछताछ में मृतका की चचेरी बहन ने बताया कि उसकी छोटी बहन को टीवी सीरियल ‘क्राइम पेट्रोल’ और ‘सावधान इंडिया’ काफी पसंद था। वह पूरे दिन यही दो सीरियल्स देखा करती थी, हो सकता है कि उसने आत्महत्या करने का तरीका इन्हीं सीरियल्स से सीखा होगा। हालांकि, परिवार अब तक पूरी तरह यह नहीं समझ पाया है कि बच्ची ने खुदकुशी का यह कदम क्यों उठाया? पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Exit mobile version