Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में 58वें राज्य स्तरीय स्कूली खेल आज से:3 स्थानों पर होंगी प्रतियोगिताएं; तैयारियां पूरी, प्रशासन अलर्ट, पुलिस संभालेगी सुरक्षा-व्यवस्था

रोहतक में 58वें राज्य स्तरीय स्कूली खेलों का आयोजन 29 सितंबर से एक अक्टूबर तक किया जा रहा है, जिसमें 14 वर्ष से कम, 17 व 19 वर्ष के लड़के व लड़कियां भाग लेंगे। प्रतियोगिता के दौरान 3 स्थानों को चिंहित किया गया है, जहां खिलाड़ी खेलों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

राज्य स्तरीय स्कूली खेलों में रोहतक को हॉकी, वॉलीबाल व स्केटिंग की मेजबानी करने का मौका मिला मिली है, जिसके लिए 3 मैदानों का चयन किया गया है। इनमें हॉकी के लिए राजीव गांधी खेल स्टेडियम, वॉलीबाल के लिए जाट वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल व स्केटिंग के लिए जेड ग्लोबल स्कूल का चयन किया गया है।

राज्य स्तरीय स्कूल खेल 3 आयु वर्गों में आयोजित किए जा रहे है, जिनमें अंडर-14, 17 व 19 शामिल है। प्रतियोगिता के दौरान कानून व्यवस्था, यातायात व सुरक्षा वयवस्था बनाने के लिए पुलिस की जिम्मेदारी लगाई गई है। साथ ही नगर निगम द्वारा खेलों के दौरान स्वच्छता व शौचालयों की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी

खेल मैदानों पर गर्मी को देखते हुए पानी का उचित प्रबंध किया गया है। पब्लिक हेल्थ विभाग की तरफ से पर्याप्त मात्रा में पानी की व्यवस्था की गई है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की तरफ से फस्ट एड किट व एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध करवाई है। जिला रेडक्रास सोसाइटी की तरफ से वॉलंटियर्स की टीम तैनात की गई है।

Exit mobile version