रोहतक में भाजपा सरकार की तरफ से पूरे प्रदेश के लिए ग्रीवेंस कमेटी के सदस्यों की घोषणा कर दी गई है, जिसमें जिला ग्रीवेंस कमेटी के 52 सदस्यों को शामिल किया गया है। इनमें से मात्र 6 सदस्यों को ही पूर्व मंत्री का करीबी बताया गया है, जबकि इनमें मंडल अध्यक्षों व कुछ पुराने कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है।
भाजपा सरकार की तरफ से ग्रीवेंस कमेटी के नए सदस्यों की लिस्ट जारी की गई है। नई लिस्ट के अनुसार 52 सदस्यों में से रोहतक विधानसभा से 16, महम विधानसभा से 10, सांपला विधानसभा से 11 और कलानौर विधानसभा से 15 कार्यकर्ताओं को सदस्य बनाया गया है। इनमें भाजपा पूर्व मंत्री के करीबी केवल 6 सदस्य ही बताए जा रहे हैं।
ग्रीवेंस की पिछले माह हुई मीटिंग के दौरान नए सदस्यों को बनाने की मांग उठी थी। ग्रीवेंस में कौन सदस्य है, यह किसी को पता नहीं था, क्योंकि ग्रीवेंस के नए सदस्य नहीं बनाए गए थे। ग्रीवेंस मीटिंग की अध्यक्षता कर रहे मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा था कि जल्द नए सदस्यों की लिस्ट जारी होगी। अब सरकार ने पूरे प्रदेश के लिए नए ग्रीवेंस सदस्यों की लिस्ट जारी की है।
ग्रीवेंस कमेटी के नए सदस्यों में रोहतक ब्लॉक से कंवल सिंह सैनी, उषा शर्मा, अशोक खुराना, संदीप प्रजापत, ज्योत्सना रोहिला, मनमोहन गोयल, कुलविंद्र सिंह सिक्का, रमेश भाटिया, अजय बंसल, प्रतिभा सुमन, राजकमल सहगल, जयभगवान जांगड़ा, बीर सिंह हुड्डा, मनीष शर्मा, रॉकी सहगल और अमित मग्गू शामिल है। वहीं, महम ब्लॉक से रेखा रोहिला, महंत सतीश दास, दीपक हुड्डा, कर्नल संदीप नैन, मीना बाल्मीकी, रंजना रापड़िया, अमित जांगड़ा, मुकेश वशिष्ट, अमित चौहान और मनोज पहलवान शामिल है।
किलोई हल्के से रमेश बोहर, सतीश नांदल, जितेंद्र कौशिक, चंद्रेश कपूर, सुखबीर चंदेलिया, राजेश भालौठ, कपिल खत्री, जितेंद्र नांदल, नवीन शर्मा, कुलदीप रूड़की और रेखा पुंडीर शामिल है। उधर कलानौर हलके से डॉ. अशोक रंगा, रेनू डाबला, अजय खुंडिया, राजेंद्र कौशिक, सुरेश सैनी, गुलशन दुआ, दिनेश धनखड़, अनिता बुधवार, सरिता नारायण, डॉ. दिनेश घिलौड़, रमेश, राजेश प्रधान, भूप सिंह, कुलदीप कौशिक और गीता ओहल्याण को शामिल किया गया है।
