Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

पानीपत में 3 बदमाशों पर 50 हजार इनाम घोषित : दुकान में घुसकर दो व्यापारियों को मारी थी गोली

पानीपत पुलिस ने समालख के चुलकाना रोड पर दो दुकानों में लूट कर व्यापारियों को गोली मारने वाले बदमाशों पर 50 हजार इनाम घोषित किया। पुलिस ने यह इनाम घटना के 13 घंटे बाद घोषित किया है। बदमाशों की फुटेज सार्वजनिक करके सूचना देने की अपील की। गुरुवार देर रात तीन बदमाशों ने लूट के दौरान दो व्यापारियों को गोली मारी थी। इसी मामले में यह कार्रवाई की जा रही है।

समालखा में बाइक सवार 3 बदमाशों ने की थी वारदात

गुरुवार रात करीब साढ़े 8 बजे बाइक सवार 3 बदमाश पहले आटा-चक्की की दुकान में घुसे। यहां बदमाशों ने 3 हजार रुपए लूटने के बाद 46 वर्षीय विनोद को गोली मार दी। इसके बाद बदमाश परचून की दुकान में घुसे। यहां बदमाशों ने 28 वर्षीय व्यापारी नीशू को गन प्वाइंट पर लेकर पैसे की मांग की। नीशू ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसे भी गोली मार दी। दोनों व्यापारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर रात हुई वारदात से लोगों में दहशत अब भी दहशत है। यही कारण है कि बदमाशों को जल्द पकड़ने के लिए पुलिस ने इनाम की घोषणा की है।

Exit mobile version