करनाल जिले के गांव संगोहा में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर युवक के साथ 50 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में गांव संगोहा निवासी कुलदीप ने बताया कि हकीकत नगर निवासी सोमबीर से उसकी जान पहचान थी। उसने कहा कि उसकी SSC में अच्छी जान पहचान है। SSC में जूनियर डिविजन कांस्टेबल की भर्ती निकली हुई है। अगर तुझे नौकरी चाहिए तो 50 हजार रुपए देने होंगे। वह उसकी बातों में आ गया और 13 दिसम्बर 2021 को उसने अपने बैंक खाते से उसके बैंक खाते में 50 हजार रुपए डलवा दिए।

कुलदीप ने बताया कि पैसे देने के 1 महीने बाद जब मैंने आरोपी से कहा कि कब तक उसकी नौकरी लग जाएगी तो वह उसे कहता रहा कि जल्द ही उसकी नौकरी लग जाएगी। आरोपी उसे 6 महीने तक ऐसे ही टालता रहा कि तेरी नौकरी लगने वाली है, लेकिन आज तक नौकरी नहीं लगवाई।

कुलदीप ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि जब 7 माह बीत गए और नौकरी नहीं लगी तो उसने आरोपी से पैसे वापस मांगे, लेकिन सोमबीर उसे गालियां देने लगा और पैसे देने से इनकार कर दिया। आरोपी ने कहा कि अगर दोबारा उसके पास फोन किया या उससे पैसों के लिए मिलने आया तो वह उसे जान से मार देगा।

​​​​सदर थाना एसएचओ मनोज कुमार से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार शाम को ही पीड़ित की शिकायत थाने में आई है और आज पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!