Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार:4 करोड़ की नक्कल चोरी केस में पकड़ा, 50 किलो माल बरामद, 5 पहले से गिरफ्तार

रोहतक में सीआईए-1 टीम ने कानपुर पुलिस की मदद से कानपुर में करीब 4 करोड़ रुपए की चोरी के मामले में फरार चल रहे 50 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पनकी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में आरोपी से पूछताछ कर रही है।

सीआईए-1 इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि 15-16 मार्च 2025 की रात को लॉजिस्टिक पार्क कानपुर नगर में एक कंटेनर में रखी नकली प्लेटें चोरी हो गई थीं, जिनकी कीमत 3 करोड़ 92 लाख रुपए थी। आरोपियों के खिलाफ पनकी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना में शामिल 5 आरोपियों पर 50-50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

सीआईए-1 निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि कानपुर पुलिस की मदद से इनामी मुख्य आरोपी रमेश उर्फ काला निवासी गांव भैणी महाराज पुर से काबू किया। आरोपी को काबू करके कानपुर पुलिस के हवाले किया गया है। गिरफ्तार आरोपी से 50 किलो नक्कल बरामद किया गया।

सीआईए-1 निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि इससे पहले कानपुर पुलिस ने नक्कल बेचने के लिए जा रहे आरोपी कृष्ण गांव खरक खुर्द जिला भिवानी, राजकुमार गांव खरक खुर्द, ईश्वर निवासी गांव हिसार, विनय शुक्ला निवासी सोनिया विहार दिल्ली, सुमित उर्फ मित्ती गांव भैणी महाराज पुर को महम चीनी मिल अंडरपास के पास से पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपियों से एक टाटा कैंटर, एक होंडा अमेज कार, 301 किलो नक्कल व 608600 रुपए बरामद किए है।

Exit mobile version