Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में 50 लाख की फिरौती केस का खुलासा: 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई

रोहतक पुलिस की टीम ने सैक्टर-3 निवासी व्यक्ति से 50 लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले मे त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी से गहनता से पुछताछ की जा रही है आरोपी को कल पेश अदालत किया जायेगा

रोहतक पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि सैक्टर-3 निवासी व्यक्ति की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आय़ा कि दिनांक 28.03.2026 को व्यक्ति के पास 50 लाख रुपये की फिरौती की कॉल आई। युवक ने किसी अपराधी व्यक्ति का नाम लिया व उसे व उसके बच्चो को जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस अधीक्षक, रोहतक श्री गौरव राजपुरोहित के दिशानिर्देशो अनुसार मामले की गभ्भीरता को देखते हुये प्रभारी सीआईए-1 स्टाफ निरीक्षक कुलदीप सिंह व प्रभारी थाना अर्बन एस्टेट उप.नि. कमलजीत के नेतृत्व में सीआईए व थाना अर्बन एस्टेट की संयुक्त टीम बनाई गई। सीआईए-1 स्टाफ में तैनात स.उप.नि. विनोद दलाल व थाना अर्बन एस्टेट की टीम ने दिनांक 22.04.2026 को संयुक्त रूप से छापेमारी करते हुये आरोपी अभिषेक पुत्र श्रीनिवास निवासी गांव भापडौदा जिला झज्जर हाल सैक्टर-3 रोहतक को गिरफ्तार किया गया है।

खुलासा:-
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी जिला झज्जर मे स्थित प्राइवेट संस्थान मे प्रोफैसर की नौकरी करता है। आरोपी सन 2016 से 2020 तक शिकायतकर्ता के मकान पर किराये पर रहता था। आरोपी का किसी गैग से कोई सम्बन्ध नही है। आरोपी काफी समय से वारदात को अंजाम देने की प्लानिंग कर रहा था। जिसके लिए आरोपी ने नया सिम खरीदा तथा उसी से शिकायतकर्ता को व्हाट्सएप मैसेज भेजा। आरोपी को अभी तक कोई आपराधिक रिकॉर्ड सामने नही आया है। आरोपी ने जल्द अमीर बनने के लिए एक अपराधी के नाम का प्रयोग कर फिरौती मांगने की वारदात को अंजाम दिया है।

गिरफ्तार आरोपीः-
अभिषेक पुत्र श्री निवासी गॉव भापड़ौदा जिला झज्जर हाल निवासी किरायेदार सैक्टर-3 रोहतक

Exit mobile version