Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

जूआ खेलते अलग-अलग स्थान से 5 युवक गिरफ्तार, दाव पर लगी 7240 रूपए की नगदी बरामद

Panipat: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विजय सिंह ने बताया पुलिस अधीक्षक श्री शशांक कुमार सावन के कुशल मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा जूआ, सट्टा खाईवाली सहित अन्य गैर कानूनी गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलया हुआ है। अभियान के दौरान वीरवार को जिला पुलिस की विभिन्न टीमों ने अलग-अलग स्थान पर दंबिस देते हुए जूआ खेल रहे 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। मौके पर आरोपियों के कब्जे से दाव पर लगी 7240 रूपए की नगदी व ताश के पत्ते बरामद हुए। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ संबधित थाना में गैम्बलिग एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।

थाना तहसील कैंप पुलिस की टीम ने हरिसिंह कालोनी गली नंबर 3 में बंगाली डॉ की दुकान के पास जूआ खेल रहे सतीश पुत्र सुरेंद्र व सोनू पुत्र मंगत राम निवासी हरिसिंह कालोनी पानीपत गिरफ्तार कर मौके पर आरोपियों के कब्जे से एक जोड़ी ताश के पत्ते व दाव पर लगी 4640 रूपए की नगदी बरामद की।

इसी प्रकार थाना माडल टाउन पुलिस की एक टीम ने जाटल रोड फलाई औवर पुल के नीचे जूआ खेल रहे आरोपी सतीश पुत्र केशर दास निवासी हरिसिंह कालेनी नूरवाला, राजेंद्र पुत्र जगन नाथ निवासी कश्यप कालोनी व नजरूल पुत्र नजमुदीन निवासी अमबरी दिनाजपुर वेस्ट बंगाल हाल किरायेदार दुर्गा फैक्टर पानीपत को गिरफतार कर मौके पर आरोपियों के कब्जे से एक जोड़ी ताश के पत्ते व दाव पर लगी 2600 रूपए की नगदी बरामद की।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विजय सिंह ने बताया जिला पुलिस द्वारा यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। मादक पदार्थ, शराब की अवैध तस्करी, जूआ, सट्टा खाईवाली सहित अन्य गैर कानूनी गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों पर जिला पुलिस की विभिन्न टीमें विशेष नजर बनाए हुए हैं। आमजन से अपील करते हुए कहा कि ऐसी गैर कानूनी गतिविधियां करने वाले आरोपियों कि सुचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी और असामाजिक तत्वों पर तुरंत कानूनी कार्रवाई अमल मे लाई जाएगी।

Exit mobile version