Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

सोनीपत में 5 साल की बेटी की पीट-पीटकर हत्या:पति से तलाक हो चुका, उसके मामा के घर शव छोड़कर भागी मां

सोनीपत में 5 साल की बच्ची की बेरहमी से पीट-पीट कर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। बच्ची की मां, जोकि अपने पति से तलाक ले चुकी है, शाम को बच्ची के शव को पूर्व पति के मामा के घर छोड़ गई। बच्ची के शरीर पर पिटाई से नील पड़े हुए थे। महिला व उसके आशिक पर बच्ची की हत्या का आरोप है। सोनीपत थाना सदर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

इंडियन कॉलोनी गली नंबर 3 में रहने वाले फिरोज खान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी करीब 12 साल पहले रवीना निवासी पटेल नगर सोनीपत के साथ हुई थी। शादी के बाद रवीना से 2लड़की हुई थी। बड़ी लड़की का नाम तन्नु व छोटी का नाम तनवी रखा गया। करीब 2 वर्ष पहले उसका व उसकी पत्नी के बीच तलाक हो गया।

फिरोज खान ने बताया कि उसकी छोटी बेटी तनवी तलाक के बाद उसके साथ ही रहती थी। रवीना करीब 8 महीने पहले उसके घर से 5 साल की बेटी तनवी को अपने साथ ले गई थी। उसने कहा था कि वह 2 दिन के बाद बेटी को वापस छोड़ जाएगी। उसने बताया कि करीब 7.30 बजे उसके मामा अमजद निवासी मोहन नगर सोनीपत के घर पर पत्नी रवीना उसकी बेटी तनवी का शव लेकर पहुंची। उसके साथ एक युवक भी था। वह उसकी पत्नी का प्रेमी बताया जा रहा है

फिरोज खान ने बताया कि रवीना उसकी बेटी तनवी को मरी हुई हालत में लेकर आई थी। मामा अमजद ने तनवी को देखा तो उसके पूरे शरीर पर नील पड़े हुए थे। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसकी बेटी तनवी की पीट-पीट कर हत्या की गई है। उसने आरोप लगाया कि तनवी की हत्या रविना व पंकज उर्फ केडी ने मिलीभगत करके की है।

सोनीपत थाना सदर के SI रमेश कुमार ने बताया कि फोन पर थाना में सूचना प्राप्त हुई कि करीब 6 साल की बच्ची की हत्या की गई है। उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। वह मौके पर पहुंचा तो वहा पर फिरोज खान हाजिर मिला। उसने अपनी पत्नी रवीना व पंकज पर हत्या के आरोप लगाए। पुलिस ने धारा 302, 34 IPC के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।

Exit mobile version