Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में 5 वाहन चोरी की वारदातों का हुआ खुलासा, 3 चोर गिरफ्तार, नशे की पूर्ति के लिए करते थे चोरी

रोहतक में पुलिस ने स्कूटी चोरी की वारदात में शामिल रहे 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी की अन्य 5 वारदातों का खुलासा हुआ है। वहीं आरोपियों से चोरीशुदा 6 दुपहिया वाहन भी बरामद किए गए। वहीं पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुटी हुई है।

थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि सेक्टर-5 निवासी पूजा की शिकायत में बताया था कि 4 जुलाई की शाम करीब सवा 6 बजे स्कूटी से हुड्डा सिटी पार्क आई हुई थी। कुछ समय बाद पूजा पार्क से बाहर आई तो उसे अपनी स्कूटी चोरी हुई मिली।

जांच के दौरान एवीटी स्टाफ व थाना टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी करते हुए माता दरवाजा के शौरा कोठी निवास संदीप, विशाल नगर निवासी सुभाष व शास्त्री नगर निवासी रोहित उर्फ नेपाली को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि आरोपी सुभाष का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। आरोपी पर चोरी के 2 मामले दर्ज है। आरोपी नशा करने के आदि है और नशे की पूर्ति के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।

इन वारदातों का खुलासा

1. 5 जुलाई की सुबह रोहतक के सुभाष नगर स्थित कैलाश आश्रम मन्दिर के सामने से एक्टिवा चोरी की थी।2. 5 जुलाई को लक्ष्मी नगर मे स्थित घर के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी की थी।

3. 6 जुलाई को प्रेम नगर रोहतक में स्थित घर के बाहर से एक्टिवा चोरी करने की।

4. 10 मई को हुड्डा सिटी पार्क के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया।5. 11 मई को थाना आर्य नगर के एरिया से मोटरसाइकिल चोरी की थी।

Exit mobile version