Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

गाड़ी पर फायरिंग कर व्यापारी से लूटे 5 लाख रुपये , कार सवार बदमाशो ने दिया वारदात को अंजाम

फतेहाबाद के रतिया इलाके में एक व्यापारी की गाड़ी पर फायरिंग कर उससे लाखों रुपए लूटने का मामला सामने आया है। व्यापारी ने घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचना दे दी। व्यापारी की शिकायत पर पुलिस मामले जांच में जुट गई है। रतिया में कपड़े और टायरों का शोरूम चलाने वाले व्यापारी गांव महमदकी निवासी तलजिंद्र सिंह ने बताया कि बीती रात वह अपने शोरूम को बंद करके करीब 8.30 बजे गांव महमदकी की ओर जा रहा था। इस दौरान स्विफ्ट गाड़ी पर आए कुछ हथियारबंद लोगों ने उसकी गाड़ी पर फायरिंग शुरु कर दी।

जान बचाने के लिए गाड़ी दौड़ाई, मगर गांव के बीच उसकी गाड़ी अचानक से बंद हो गई। जिसके बाद वह गाड़ी छोड़कर वहां से भाग गया। इस बीच भी आरोपियों ने उस पर कई फायर किए, मगर गनीमत रही कि उसकी जान बच गई। तलविंद्र सिंह ने बताया कि स्विफ्ट कार में आए हथियारबंद लोग उसकी गाड़ी में पैंसों से भरा बैग, लेपटॉप, कुछ जरूरी कागज लेकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि बैग में करीब साढ़े पांच लाख का कैश था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Exit mobile version