हरियाणा के झज्जर जिले में कैंटर और पिकअप की टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही 30 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। ये हादसा अल सुबह करीब 3 बजे KMP कटरा एक्सप्रेसवे फ्लाईओवर पर हुआ।
पिकअप में महिला, पुरुष और बच्चों समेत यूपी के कुल 37 लोग सवार थे। जिसमें से 5 की मौत हो चुकी है।
बताया जा रहा है कि ये सभी लोग यूपी के लखीमपुर खीरी से महेंद्रगढ़ के लिए जा रहे थे। वहीं बहादुरगढ़ के पास नीलौठी में केएमपी पर कैंटर ने उन्हें टक्कर मार दी। वहीं गंभीर रूप से घायलों को रोहतक पीजीआई में इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। मृतकों के शवों को बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में रखवाया गया है।

