Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हिमाचल के चंबा-मंडी में बादल फटने से 5 पुल बहे:राज्य में अब तक 75 की मौत

हिमाचल प्रदेश के चंबा और मंडी जिले में बादल फट गया है। इससे राज्य में 5 पुल बह गए हैं। चंबा में कंघेला नाले पर बना पुल बह गया। वहीं, मंडी जिले की चौहार घाटी में एक वाहन-यातायात और तीन पैदल पुल बह गए।

हिमाचल प्रदेश में 20 जून को मानसून की एंट्री हुई थी। तब से लेकर 4 जुलाई तक बाढ़-लैंडस्लाइड की घटनाओं में 75 लोगों की मौत हो चुकी है। 288 लोग घायल हैं। बादल फटने की घटनाओं में सबसे ज्यादा 14 मौतें मंडी जिले में हुई हैं। यहां 31 लोग अभी भी लापता हैं। राज्य में आज भी तेज बारिश का रेड अलर्ट है।

छत्तीसगढ़ के सरगुजा में शनिवार रात से तेज बारिश जारी है। सरगुजा की पॉश कॉलोनी से लेकर नीचली बस्तियों में पानी भर गया। वहीं, अंबिकापुर के कुंडला सिटी में दो से तीन फुट तक पानी भर जाने से रोड पर खड़ी कारें आधी डूब गईं।

Exit mobile version