Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में 3 दिन में स्नैचिंग की चौथी वारदात; युवती से बैग छीना: साढ़े 6 हजार कैश और गोल्ड इयर रिंग का नुकसान

रोहतक में स्नेचिंग की वारदात बढ़ती ही जा रही हैं। झपट्टा मार बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। विजय नगर कॉलोनी में घर को जा रही एक युवती से बाइक पर सवार तीन बदमाश बैग छीन कर ले गए। तीन दिन के भीतर शहर में यह इस तरह की चौथी वारदात है। अभी तक किसी भी मामले में आरोपी हाथ नहीं लग सके हैं। पीड़ित महिला ने भी थाना शिवाजी कॉलोनी में केस दर्ज करा दिया है।

रोहतक के विजय नगर निवासी युवती तपस्या से मिली जानकारी के अनुसार वह अपने घर के लिए गली से होकर जा रही थीं। इस बीच पीछे से एक बाइक पर आए तीन बदमाश उनके हाथ में लगे लेडीज बैग को छीन ले गए। बदमाशों ने बैग को झपटने के बाद बाइक तेजी से भगाई और वह बाइक का नंबर तक नहीं देख पाईं। बैग् में साढ़े छह हजार की नकदी व उनके सोने के हियर रिंग थे। वहीं एटीएम कार्ड व अन्य जरूरी कागजात भी बैग में ही थे।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस मामले में शिवाजी कॉलोनी थाना एसएचओ समशेर सिंह ने बताया कि बदमाशों की तलाश जारी है। वारदात के स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। जल्द ही बदमाशों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Exit mobile version