Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में 49 HPS अधिकारियों का ट्रांसफर, गुरुग्राम-फरीदाबाद समेत 12 जगह नए ACP

हरियाणा सरकार ने रविवार देर शाम 49 HPS अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं। इनमें खास नाम भिवानी के DSP जय भगवान का है। उन्हें करनाल के मधुबन भेजा गया है। DSP जयभगवान ने 26 अप्रैल को हिसार की यूनिवर्सिटी में गुरदास मान के शो में धोती कुर्ता पहनकर डांस किया था। मंच के बीच में जाने पर बाउंसरों ने बांह पकड़कर उन्हें साइड तक कर दिया था।

सरकार ने 12 नए ACP लगाए हैं। गुरुग्राम में 3, फरीदाबाद में 2, झज्जर में 3, पंचकूला 2 और सोनीपत में 2 ACP की नियुक्ति की गई है। इसके अलावा हांसी में DSP लगाए गए हैं। करनाल के मधुबन में 6 DSP का ट्रांसफर किया गया है। सरकार ने गुप्तचर विभाग में 2 DSP को लगाया है। करनाल में 3 DSP लगाए हैं जो करनाल, नीलोखेड़ी और असंध में सेवाएं देंगे। इसके अलावा भिवानी, सिरसा, पलवल, रेवाड़ी, पानीपत में भी DSP लगाए गए हैं।

Exit mobile version