Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में 46 अधिकारियों का ट्रांसफर:इनमें 2 IAS और 44 HCS अफसर; निशा को पचंकूला जिला परिषद का CEO लगाया

हरियाणा सरकार ने 2 IAS अफसर और 44 HCS अफसरों का ट्रांसफर किया है। IAS अधिकारी दीपक बाबुलाल को कैथल में म्युनिसिपल कमिश्नर लगाया गया है। इसी तरह, IAS निशा को पंचकूला जिला परिषद की CEO लगाया गया है।

इसी तरह, HCS अधिकारी सुमित कुमार को गुरुग्राम जिला परिषद और शीतला माता मंदिर श्राइन बोर्ड का CEO लगाया गया है। राजीव प्रसाद को हरियाणा विधानसभा का सेक्रेटरी लगाया गया है। राहुल मित्तल को हिसार में हरियाणा रोडवेज डिपो का जनरल मैनेजर नियुक्त किया गया है।

Exit mobile version