झज्जर जिले में एक दंपती ने रेल ट्रैक पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों पहले रेलवे ट्रैक पर जाकर एक-दूसरे के गले मिले और जैसे ही ट्रेन पास पहुंची, दोनों ने एक साथ छलांग लगा दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान जोंधी गांव निवासी सुनील के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपनी पत्नी के साथ रोहतक से आ रहा था। रोहतक से खाटू श्याम जाने वाली ट्रेन के कारण फाटक बंद था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रेन के आने से पहले दोनों ट्रैक के पास पहुंचे, एक-दूसरे को गले लगाया और फिर ट्रेन के आगे कूद गए। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!