Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक के 44 गांव पीएम सूर्य घर योजना में शामिल:मॉडल सोलर की 8 अक्टूबर तक होगी प्रतियोगिता, विजेता को मिलेगा 1 करोड़

रोहतक जिले में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत मॉडल सोलर गांव विकसित किया जाएगा। इस योजना के लिए जिले के 44 गांवों का चयन किया गया है। उपायुक्त धीरेंद्र खडगटा ने बताया कि प्रतियोगिता 8 अक्टूबर 2025 तक आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले गांव को एक करोड़ रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि यह राशि सोलर ऊर्जा के बुनियादी ढांचे के विकास में खर्च की जाएगी। योजना का लक्ष्य हर जिले में एक आदर्श सोलर गांव विकसित करना है। इस पहल का उद्देश्य गांवों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है। साथ ही बिजली बिलों पर होने वाले खर्च को कम करना है।

चयनित गांव में सभी घरों और सार्वजनिक भवनों को 24 घंटे सोलर ऊर्जा से संचालित किया जाएगा। योजना के तहत घरों और सार्वजनिक भवनों की छतों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे। गांव में सोलर आधारित जल व्यवस्था की जाएगी। किसानों को कृषि कार्यों के लिए सोलर पंप दिए जाएंगे। गांव की गलियों और सड़कों पर सोलर लाइट लगाई जाएगी।

Exit mobile version