Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में 12 घंटे में 44 एमएम बारिश: कई कॉलोनी में भरा पानी, आज भी बरसात के आसार

रोहतक जिले के अंदर बारिश के कारण कई स्थानों पर पानी भरा हुआ है। पिछले 12 घंटे में 44 एमएम बरसात हुई है, जिसके कारण गलियों में भी कुछ स्थानों पर पानी नजर आया। महम व कलानौर क्षेत्र में बारिश अधिक होने के कारण जलभराव देखने को मिल रहा है। रोहतक में पिछले 12 घंटे के अंदर 44 एमएम बरसात हुई, जिसमें ब्लॉक महम में 33 एमएम, रोहतक में 5 एमएम, सांपला में 4 एमएम, कलानौर में 2 एमएम बरसात हुई है। बरसात के दौरान गलियों में पानी देखने को मिला। वहीं खेतों में अभी भी जलभराव की स्थिति बरकरार है। प्रशासन ने अधिकारियों को पानी निकासी के उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए है।

महम व कलानौर क्षेत्र में सड़कों पर पानी नजर आ रहा है, जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। पैदल निकलने का रास्ता तक नहीं बचा है, जिसके कारण पानी के अंदर से ही गुजरना पड़ रहा है। उधर, पानी के अंदर टू व्हीलर चलाने वालों को भी परेशानी हो रही है। रोहतक से होकर गुजरने वाली ड्रेन नंबर 8 इस समय पूरी तरह से भरी हुई है। ड्रेन नंबर 8 में अगर कहीं कटाव हुआ तो आबादी वाले क्षेत्र में भी पानी आने की संभावना है। हालांकि प्रशासन की तरफ से ड्रेन का निरीक्षण करने के लिए टीम बना रखी है, ताकि कहीं भी ड्रेन के टूटने की आशंका हो तो तुरंत उसे ठीक किया जा सके।

रोहतक में लगातार रुक रुक कर बारिश हो रही है। वहीं, महम व कलानौर की तरफ भी बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग की तरफ से तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। पूरे जिले में बादल छाए हुए है। वहीं, स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है।

Exit mobile version