Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 26.06.2026 जिला रोहतक
मकान से स्कूटी चोरी करने की वारदात मे शामिल रहा आरोपी गिरफ्तार
आरोपी से चोरीशुदा स्कूटी बरामद
संक्षिप्त हालातः-
रोहतक पुलिस की टीम ने सेक्टर-5 मे स्थित मकान से हुई स्कूटी चोरी की वारदात को हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि सैक्टर -5 रोहतक निवासी दर्शना देवी की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आय़ा कि दर्शना ने अपने घर के बाहर स्कूटी खडी कि थी। दिनांक 03.05.2026 को सुबह के समय दर्शना को अपनी स्कूटी नही मिली। अज्ञात युवक रात के समय स्कूटी को चोरी कर मौके से फरार हो गया।
मामले की जांच मुख्य सिपाही बलजीत द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 25.06.2026 को आरोपी पदम पुत्र धर्मबीर निवासी बोहर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से चोरीशुदा स्कूटी बरामद कि गई है।
गिरफ्तार आरोपीः-

  1. पदम पुत्र धर्मबीर निवासी बोहर
    रजिस्ट्रड केसः-
    अभियोग संख्या 107 दिनांक 06.05.2026 धारा 305, बीएनएस थाना अर्बन एस्टैट रोहतक
Exit mobile version