Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News




रोहतक पुलिस की टीम ने पुरानी सब्जी मण्डी एरिया मे स्थित स्कूल मे हुई चोरी की वारदात को हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे दो आरोपियो को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि कायस्तान मौहल्ला निवासी अनिल की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आय़ा कि अनिल को दिनांक 17.06.2026 को राजकीय माँडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला कायस्थान मे स्कुल की रशोई का ताला टुटा हुआ मिला। रसोई से पानी की मोटर व गैस सिलेन्डर चोरी हुई मिली।
मामले की जांच मुख्य सिपाही पवन द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 22.06.2026 को आरोपी विकास पुत्र राजेश व पिकुं पुत्र भानसिंह निवासीगण पाडा मौहल्ला रोहतक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियो से चोरी शुदा पानी की मोटर व सिलेन्डर बरामद किया गया है।

गिरफ्तार आरोपीः-

  1. विकास पुत्र राजेश निवासी पाडा मौहल्ला रोहतक
  2. पिंकु पुत्र भानसिंह निवासी पाडा मौहल्ला रोहतक

रजिस्ट्रड केसः-
अभियोग संख्या 162 दिनांक 17.06.2026 धारा 305, 324(3), 331(4) बीएनएस थाना पुरानी सब्जी मंडी

Exit mobile version