Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक से 4 महिलाएं संदिग्ध हालात में हुई लापता:पुलिस ने लापता होने का मामला किया दर्ज

रोहतक से 4 महिलाएं संदिग्ध हालात में लापता हो गई। पहली महिला उस समय लापता हुई जब वह मायके जाने के लिए घर से निकली और सास ने उसे ऑटो में बैठा दिया। जबकि वह मायके नहीं पहुंची। वहीं दूसरी महिला अपनी 2 बेटियों के साथ बाजार में खरीददारी करने के लिए गई थी, लेकिन तीनों मां-बेटी घर नहीं लौटी।

पहला मामला :पुलिस को दी शिकायत में उत्तर प्रदेश निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रोहतक के एक गांव में किराए के मकान में रहता है। फिलहाल वह प्राइवेट कंपनी में काम करता है। उसके पास तीन बच्चे, दो लड़की व एक लड़का है। उसकी पत्नी अपनी दोनों बेटियों के साथ बाजार में सामान खरीदने के लिए गई थी।उसने बताया कि तीनों मां-बेटी बाजार से वापस नहीं लौटी। उन्होंने अपने स्तर पर तीनों को तलाश करने का प्रयास किया, लेकिन कहीं पर भी कोई सुराग नहीं लगा। जिसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने लापता होने का मामला दर्ज कर लिया है और तीनों की तलाश शुरू कर दी।

दूसरा मामला:

रोहतक निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी करीब 7 साल पहले हुई थी। शादी के बाद उन्हें एक लड़का हुआ जिसकी उम्र करीब 4 साल है। उसकी करीब 28 वर्षीय पत्नी सोमवार को अपने मायके जा रही थी। जो रोहतक से अपने गांव जाने के लिए एक ऑटो में बैठ गई।उन्होंने बताया कि उसकी मां अपनी पुत्र वधू को ऑटो में बैठाकर आई थी, लेकिन वह महिला अपने मायके भी नहीं पहुंची। जब इसका पता लगा तो उन्होंने महिला की तलाश शुरू कर दी। वह रिश्तेदारियों में भी नहीं पहुंची। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।

पुरानी खबर के लिये दिये गये लिंक को खोले :

https://digitalbhoomi.news/2-adult-girls-from-rohtak-went-missing-from-their-homes-in-broad-daylight-police-registered/
Exit mobile version