हरियाणा पुलिस को गैंगस्टर नेक्सेस को तोड़ने में बड़ी सफलता हाथ लगी है। हरियाणा पुलिस ने चरखी दादरी जिले से 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। साथ ही बदमाशों के कब्जे से 4 बुलैट प्रूफ जैकेट, 4 बुलैट प्रूफ हेलमेट, 1 देसी पिस्टल, 16 कारतूस, 1 मोबाइल फोन व 1 डोंगल वाईफाई बरामद किया है। पकडे़ गए आरोपियों के तार लॉरेंस गैंग से जुडे़ हैं। चारों का पुराना आपराधिक रिकार्ड रहा है।

पुलिस की एक टीम अपराधों की रोकथाम के लिए बस अड्डा बाढडा मौजूद थी। इस दौरान विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि चार नौजवान लड़के अवैध हथियार व बुलेट प्रूफ जैकेट के साथ स्विफ्ट गाड़ी में सवार होकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए गांव चांदवास एरिया में मौजूद हैं।

सूचना पर टीम ने रेड करते हुए 4 नौजवान लड़कों को अवैध हथियारों सहित काबू कर लिया।पकड़े गए अपराधियों की पहचान अंकित उर्फ धौलिया वासी डाण्डमा, अजय उर्फ भोला वासी डाण्डमा, आशुराज उर्फ लक्की वासी द्वारका व रविन्द्र उर्फ मिंटू वासी डाबढाणी जिला भिवानी के रुप में हुई है।

पूछताछ करने पर आरोपी अंकित उर्फ धौलिया ने बताया कि 2020 में जेल में अक्षय गैंग (झज्जर) से मुलाकात हुई थी और उससे दोस्ती हो गई। फिर जेल से बाहर आने पर भी मुलाकात होती रहती थी। अक्षय, नरेश सेठी गैंगस्टर का भतीजा है। अक्षय व नरेश सेठी लॉरेंसगैंग से जुडे हुए हैं। करीब एक साल पहले अक्षय विदेश में भाग गया था, उससे ऑनलाइन ऐप के माध्यम से आपस में बातचीत होती थी।

कुछ दिन पहले अक्षय ने 2 देसी पिस्तौल, 30 कारतूस दिल्ली में हवाला के पैसे लूटने के लिए हथियार उपलब्ध करवाए थे, जिसम वारदात में कामयाबी नहीं मिली। उसके बाद अक्षय ने कोई बड़ा काम करवाना था, उसके लिए 4 बुलेट प्रूफ जैकेट, 4 बुलेट प्रूफ हेलमेट उपलब्ध करवा दिए थे। बडी वारदात को अंजाम देने से पहले पुलिस ने इन्हें काबू कर लिया।

हरियाणा पुलिस के अनुसार एक साथी मोनू उर्फ बिन्डा वासी ढाबढाणी जिला भिवानी को दिनांक 15.05.23 को आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किया गया था जिसके पास से 1 अवैध देसी पिस्तौल, 6 कारतूस बरामद किए थे। आरोपियों को अदालत में पेश करके रिमांड हासिल किया गया। रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से गहनता से पूछताछ जारी है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!