Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

झज्जर में एक साथ जली चार चिताएं पत्नी और दो बच्चों को कोल्ड ड्रिंक में जहर देने के बाद खुद भी पीया था

झज्जर के गांव तलाव में मंगलवार को सुबह से ही गम का माहौल बना हुआ है, क्योंकि एक दिन पहले ही गांव के रहने वाले दीपक ने अपनी पत्नी निशा, दो मासूम बच्चे बेटी बेबी (11) व बेटा अनुज (13) को कोल्ड्रिंक में ज़हर मिला के पिला दिया था तथा खुद बी पी लिया था। चारों की मौत देर रात ही हो गई थी। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि इस दिल दहला देने वाले आत्महत्या कांड को किस वजह से अंजाम दिया गया। झज्जर पुलिस मामले की हर पहलु से जांच कर रही है। इससे पहले डीसी श्याम लाल पूनिया व एसपी राजेश दुग्गल ने दीपक के घर पहुंचकर उनके परिवार के अन्य लोगों से मुलाकात की थी।

चारों ने जहर गांव के ही तालाब के पास पिया ओर फिर वापस घर की तरफ चल दिए, रास्ते में उन्हें उल्टी भी हुई। किसी तरह घर तो पहुंच गए लेकिन बाद में हालत बिगड़ी तो घर के आंगन में मौजूद बूढी मां ने किसी तरह पड़ौसियों को बुलाया। जिसके चलते उन चारों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां से उन्हें रोहतक पीजीआई लाया गया, जहां एक-एक कर देर रात तक चारों की मौत हो गई। एक परिवार के चार सदस्यों द्वारा खुदकुशी करने से हर कोई हैरान है। चर्चा इस बात की ज्यादा है कि दीपक आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। उसकी पत्नी भी एक प्राइवेट अस्पताल में नौकरी करती थी। घटना के वक्त वह अस्पताल से ही वापस आई थी।

Exit mobile version