PGIMS में पिछले 3 माह के दौरान ऑटो चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गिरोह के चार आरोपियों को काबू किया है। इनसे कई वारदात का खुलासा हुआ। चोरी के ऑटो और अन्य सामान मिला है। प्रभारी एवीटी स्टाफ उप निरीक्षक गोरधन सिंह ने बताया कि गांव मदीना कोरसान निवासी जीवनदास ने 4 फरवरी को शिकायत दर्ज कराई थी।

जांच में सामने आया कि 4 फरवरी को जीवनदास अपने ऑटो में अपनी भाभी को पीजीआईएमएस में दवाई दिलाने आया था। इस दौरान इसका ऑटो नहीं मिला। केस की जांच एवीटी स्टाफ ने की। 20 फरवरी को टीम ने छापेमारी की। चार आरोपियों को अरेस्ट किया। इन्होंनेे पूछताछ में पीजीआईएमएस में चोरी की 8 वारदात का खुलासा किया। इनकी निशानदेही पर चोरी की 5 ऑटो, एक गैस कटर, टूल, गैस सिलेंडर व ऑक्सीजन सिलेंडर बरामद किया।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी

1.गौरव निवासी राजेन्द्रा काॅलोनी

2. गौरव निवासी न्यू राजेन्द्रा काॅलोनी

3. मोंटी निवासी रामलीला पड़ाव

4. गोपाल निवासी अंबेडकर नगर

ये वारदातें कबूली

30 दिसंबर को पीजीआईएमएस में पार्किंग से ऑटो चुराया

29 दिसंबर को पीजीआई इमरजेंसी के सामने खड़ा ऑटो चुराया

2 जनवरी को इमरजेंसी पीजीआई पार्किंग में खड़ा ऑटो चुराया

8 दिसंबर को पीजीआईएमएस पार्किंग से ऑटो चुराया

3 फरवरी को पीजीआईएमएस पार्किंग से ऑटो चुराया

14 फरवरी को पीजीआईएमएस से ऑटो चुराया

15 फरवरी को पीजीआई इमरजेंसी गेट के सामने से ऑटो चुराया

19 फरवरी को ट्रामा सेंटर के सामने से ऑटो चुराया

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!