हरियाणा पर इस बार मानसून मेहरबान है। आज भी मौसम विभाग ने यहां के 23 शहरों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 7 दिन से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश जारी है। प्रदेश में अभी 4 दिन और बारिश की संभावना बनी हुई है।

24 घंटे में प्रदेश में 2.9MM बारिश हुई है। बारिश से प्रदेश का पारा सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस कम हो गया है। इस बार मानसून में यहां 56 फीसदी तक बारिश की कमी पूरी हो गई है। 28 जून को मानसून ने हरियाणा में दस्तक दी थी, तब 92% बारिश की कमी थी। अब यह घटकर 36% रह गई है। वहीं, मानसून सीजन में प्रदेश में 41.2MM बारिश हो चुकी है।

इसे देखते हुए मौसम विभाग ने गुरुग्राम, पटौदी, झज्जर, बहादुरगढ़, सांपला, हिसार, नारनौद, खरखौदा, सोनीपत, करनाल, सफीदों, जींद, असंध, कैथल, निलोखेरी, नरवाना, टोहाना, कलायत, थानेसर, गुहला, पेहोवा, शाहाबाद और अंबाला में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा अन्य स्थानों पर हल्की बारिश की मौसम विभाग ने संभावना जताई है।

हरियाणा के कैथल में अल सुबह मौसम में बदलाव हुआ और तेज बारिश हुई। करीब 2 घंटे तक तेज बादल बरसे। इससे खेतों में धान की फसल को फायदा होगा और रोपाई के कार्य में तेजी आएगी।

हरियाणा के महेंद्रगढ़ में रात से रुक-रुक कर बारिश जारी है। आज सुबह तेज बारिश हुई। इसके बाद से आसमान में बादल काले छाए हुए हैं।

हरियाणा के फरीदाबाद में आज सुबह करीब 6.30 बजे से रिमझिम बारिश हो रही है। इस बरसात से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। किसानों को भी फायदा पहुंचेगा।

हरियाणा के रोहतक में भी अल सुबहा बारिश हुई, इस बरसात से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। किसानों को भी फायदा पहुंचेगा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!