Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में BPL श्रेणी से बाहर हुए 4 लाख परिवार:एक महीने में सिरसा में सबसे अधिक; सरकार ने दी थी कार्रवाई की चेतावनी

हरियाणा सरकार के एक्शन के डर से करीब 4 लाख परिवार खुद ही BPL श्रेणी से बाहर हो गए हैं। प्रदेश में अब BPL परिवारों का आंकड़ा 48 लाख 5 हजार 547 रह गया है। फैमिली आईडी में आय सही करवाने के कारण अब आंकड़ा लगातार गिर रहा है।

हरियाणा सरकार ने गरीबी रेखा से नीचे (BPL) के फर्जी कार्ड बनाने वालों को चेतावनी दी थी कि वह खुद ही ये लाभ छोड़ दें, इसके लिए 20 अप्रैल तक का टाइम दिया गया था। जिसका साफ असर दिखा और गरीब परिवार अब घट गए हैं।

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक जुलाई माह में BPL परिवारों की संख्या 3 लाख 90 हजार 833 घट जाएगी। 30 मार्च को स्टेट में BPL परिवारों की संख्या 51 लाख 96 हजार 380 थी। जो अब घटकर 48 लाख 5 हजार 547 रह गई। जुलाई माह में 4 लाख कम परिवारों का राशन वितरित होगा।

30 मार्च से 1 जुलाई के बीच प्रदेश में जो 3 लाख 90 हजार 833 परिवार घटे हैं। उनमें सबसे ज्यादा 29 हजार 652 परिवार सिरसा के हैं। दूसरे नंबर पर गुरुग्राम में 26 हजार 559 परिवार और तीसरे नंबर पर करनाल में 23 हजार 35 बीपीएल परिवार घटे हैं। चरखी दादरी में सबसे कम 8 हजार 93 BPL परिवार घटे हैं।

प्रदेश सरकार ने BPL परिवारों को मैसेज कर 20 अप्रैल तक फर्जी कार्ड सरेंडर करने का टाइम दिया था। इसमें कहा गया कि वे खुद ही फैमिली ID में अपना सही विवरण दर्ज कराएं और BPL श्रेणी से बाहर चले जाएं नहीं तो इससे उठाए गए फायदे की वसूली होगी और कानूनी कार्रवाई भी होगी।

Exit mobile version