अम्मान में चल रहे अंडर-17 टूर्नामेंट में भारत की महिलाओं ने अपनी छाप छोड़ी। जहां महिला पहलवानों ने गुरुवार को चल रही अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में 4 स्वर्ण पदक अपने नाम कर भारत का तिरंगा लहराया। भारतीय महिला पहलवान अदिति कुमारी, नेहा और पुलकित गुरुवार को यहां शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतिष्ठित कैडेट्स टूर्नामेंट के अपने वर्ग में अंडर-17 विश्व चैम्पियन बनीं।

ओलंपिक डॉट कॉम के अनुसार, भारत के लिए मानसी लाथर (महिला फ्रीस्टाइल 73 किग्रा), पुलकित (महिला फ्रीस्टाइल 65 किग्रा), नेहा सांगवान (महिला फ्रीस्टाइल 57 किग्रा) और अदिति कुमारी (महिला फ्रीस्टाइल 43 किग्रा) ने स्वर्ण पदक जीते।

अब तक भारत ने इस प्रतियोगिता में छह पदक जीते हैं, जिसमें रौनक दहिया (ग्रीको-रोमन 110 किग्रा) और साईनाथ पारधी (ग्रीको-रोमन 51 किग्रा) के दो कांस्य पदक शामिल हैं। विश्व चैंपियनशिप जॉर्डन के अम्मान में प्रिंसेस सुमाया बिंट अल-हसन एरिना में खेला जा रहा है। ये टूर्नामेंट 19 अगस्त से शुरू हुए और रविवार, 25 अगस्त तक चलेंगे।

प्रतियोगिता में, सभी प्रकार के मैच हो रहे हैं, पुरुष फ्रीस्टाइल, ग्रीको-रोमन और महिला फ्रीस्टाइल, जिनमें से प्रत्येक में 10 अलग-अलग भार श्रेणियों में पदक दिए जा रहे हैं। प्रत्येक भार श्रेणी में चार पदक दिए जा रहे हैं। इस टूर्नामेंट में भारतीय पहलवान 30 में से 29 पदक स्पर्धाओं में भाग ले रहे हैं, जिनमें ग्रीको-रोमन में 10, पुरुष फ्रीस्टाइल कुश्ती में 10 और महिला फ्रीस्टाइल में नौ पदक शामिल हैं।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!