रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित एक सोसायटी में चल रहे क्रिकेट सट्‌टा कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने एक फ्लैट में बैठकर धंधा चला रहे 4 सट्‌टोरियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 1.30 लाख कैश के अलावा लैपटॉप, मोबाइल व अन्य सामान बरामद हुआ है। कसौला थाना पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

कसौला थाना प्रभारी विद्या सागर ने बताया कि रविवार की रात सूचना मिली थी कि दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित सालावास गांव की सीमा में बनी प्लेटिनम विला सोसायटी के एक फ्लैट में आईपीएल के कराची VS इस्लामाबाद क्रिकेट मैच पर सट्‌टा लगवाया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद एक टीम ने विला के फ्लैट नंबर E-61 पर रेड की और फ्लैट को चारों तरफ से घेर लिया।

इस दौरान पहली मंजिल पर बने एक कमरे में 4 बुकी बैठे मिले। साथ ही लैपटॉप के जरिए फंटर से मैच पर सट्‌टा लगवाया जा रहा था। पुलिस ने चारों को मौके पर ही गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 9 मोबाइल फोन, लैपटॉप, डायरी, 1 लाख 30 हजार 310 रुपए कैश बरामद किया।

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान गांव संगवाड़ी निवासी विरेन्द्र, मनोज, संदीप व जयपाल के रूप में हुई है।आरोपी विरेन्द्र के कब्जे से 70 हजार, मनोज से 25, संदीप से 15 और जयपाल के कब्जे से 20 हजार 310 रुपए बरामद हुए हैं। आरोपियों के खिलाफ गैंबलिंग एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। सोमवार को चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!