Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

दिवाली पर हरियाणा में 36 अफसरों का तबादला: 23 इंस्पेक्टर DSP प्रमोट- आरोपों में घिरे SP हटाए

हरियाणा में दीपावली त्योहार से एक दिन पहले प्रशासन में बड़ा फेरबदल हुआ है। सरकार ने एक साथ 36 अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसके साथ ही 23 इंस्पेक्टरों को डीएसपी पद पर प्रमोट किया गया है।

जिन अधिकारियों का तबादला हुआ है उनमें महिला पुलिसकर्मियों के यौन शोषण का आरोप झेल रहे जींद के SP भी नाम शामिल हैं। उन्हें जींद के SP पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह अब राजेश कुमार जींद SP सहित एंटी करप्शन ब्यूरो का चार्ज संभालेंगे।जींद SP पर यह कार्रवाई अज्ञात चिट्ठी के वायरल होने के बाद की गई है। हरियाणा के DGP से महिला आयोग ने सिफारिश की थी कि जींद SP को पद से हटाया जाए। आयोग ने DGP को मामले की पूरी जांच की रिपोर्ट सौंपने के लिए भी कहा था।

हरियाणा में देर शाम हुए एक्शन में सरकार ने एक साथ 36 अफसरों का तबादला हुआ है। इनमें जींद को SP को हटाकर अंबाला भेज दिया गया है। उन्हें रेलवे की जिम्मेदारी मिली है। वहीं, यमुनानगर के SP गंगाराम पूनिया को करनाल भेज दिया गया है।शशांक कुमार सावन को हिसार जिले का SP बनाया गया है। करनाल के SP मोहित हांडा को गुरुग्राम के DCP क्राइम की जिम्मेदारी दी गई है। गुरुग्राम के DCP नीतिश अग्रवाल को भिवानी का SP बनाया गया है। SP दादरी पूजा को SP महेंद्रगढ़ का चार्ज दिया गया है।

मसूक अहमद को एसपी हांसी के पद से हटाकर डीसीपी क्राइम फरीदाबाद नियुक्त किया गया है। अंबाला रेलवे में एसपी राजीव देशवाल को एसपी यमुनानगर बनाया गया है। एसपी हिसार दीपक साहरण को डीएसपी हेडक्वार्टर झज्जर के अतिरिक्त डीसीपी क्राइम झज्जर का भी चार्ज दिया गया है।डीसीपी क्राइम हमिंदर कुमार मीणा को एसपी हांसी बनाया गया है। आईपीएस मनीशा चौधरी को एंटी करप्शन ब्यूरो हरियाणा नियुक्त किया गया है। रोहतक के एसपी हिंमाशु गर्ग को AIG एडमिनिस्ट्रेटिव बनाया गया है

यौन शोषण के आरोपों में फंसे IPS अफसर जींद के SP मंगलवार (29 अक्टूबर) को फरीदाबाद में महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया के सामने पेश हुए थे। उन्होंने चेयरपर्सन से कहा था कि मुझ पर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं, मैं निर्दोष हूं।मामले की जांच कर रही फतेहाबाद की SP आस्था मोदी को भी पेश होने के लिए कहा था, लेकिन वह अध्यक्ष के सामने पेश नहीं हुईं। आस्था मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रेनू भाटिया से बात की। रेनू भाटिया ने बताया था कि शुरुआती जांच में हमें SP के खिलाफ संकेत मिले हैं।

5 महिला पुलिस कर्मचारियों से हम 7 नवंबर को बातचीत करेंगे। जबकि SP का कहना है कि एक यूट्यूबर पर शक है। उसे पुलिस को पकड़ने के लिए कहा जाएगा, क्योंकि वह लापता है। बुधवार को यूट्यूबर के खिलाफ FIR भी दर्ज की गई।मेल आईडी से डेढ़ मिनट के अंदर 2 लेटर आए थे। एक लेटर में कहा गया कि हम (पुलिस कर्मचारी) आने को तैयार हैं। दूसरे लेटर में कहा गया है कि SP ने माफी मांगी है। लेटर अपलोड करने के बाद मेल आईडी बंद हो गई। हम मेल आईडी की साइबर टीम से जांच करवा रहे हैं।

हमने मुख्यमंत्री और DGP को लेटर लिखकर कहा है कि SP को छुट्‌टी भेजा जाए या हेडक्वार्टर ट्रांसफर किया जाए। अगर वो जिले में रहे तो जांच प्रभावित हो सकती है। फतेहाबाद की SP आस्था मोदी इस मामले की जांच कर रही हैं। इन तबादलों की गाज उन पर नहीं गिरी है। उनकी ओर से अब भी मामले की जांच जारी है। उन्होंने बताया था कि 19 पुलिस कर्मचारियों के बयान दर्ज किए, लेकिन शिकायत की बात सामने नहीं आई। आस्था मोदी का कहना था कि षड्यंत्र है या नहीं, इसे लेकर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। जांच अभी चल रही है।

Exit mobile version