Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

गोहाना में बम-पटाखों की 35 पेटियां बरामद:टेम्पो में लोड कर रहा युवक गिरफ्तार; ASI बोले- लाइसेंस नहीं था, हादसे का था डर

पुलिस को गोहाना में टेंपो और घर पर बम पटाखे मिले। इनके सेंपल लेकर इनको सील कर दिया गया है। छानबीन जारी है। प्रतीकात्मक फोटो। - Dainik Bhaskar

हरियाणा के सोनीपत के गोहाना में पुलिस ने आदर्श नगर में रेड कर बड़ी मात्रा में पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस ने जब यहां रेड की तो एक युवक घर में रखे पटाखों की पेटियों को बेचने के लिए लेकर जाने के लिए टेम्पो में लोड कर रहा था। पुलिस ने यहां से पटाखों की कुल 35 पेटियां बरामद की हैं। इसको लेकर सिटी थाना गोहाना में केस दर्ज किया गया है।

गोहाना सिटी थाना के ASI सुमित के अनुसार वे HC सुमित व SPO अशोक के साथ गश्त पर आदर्श नगर गोहाना में था। इसी बीच सूचना मिली कि आदर्श नगर निवासी अरुण अपने घर के सामने छोटा हाथी टेम्पो में बहुत सारे आतिशबाजी, पटाखों की पेटियों को बेचने के लिए लोड कर रहा है। उसने घर के अंदर भी बहुत सारे पटाखे रखे हुए हैं। उसने कहा कि पटाखों की बिक्री पर सरकार ने रोक लगा रखी है। तुरंत रेड की जाए तो आरोपी को पटाखों के साथ काबू किया जा सकता है।

सूचना के बाद पुलिस की टीम आदर्श नगर में गली नम्बर 2 में पहुंची। वहां पर एक घर के सामने एक टेम्पो छोटा हाथी खड़ा मिला। एक नौजवान लड़का उसकमें पटाखों से भरी पेटियों को लोड कर रहा था। लड़का पुलिस को देखकर भागने लगा तो पुलिस ने उसको काबू किया। उसने अपना नाम अरुण बताया। ASI ने टेम्पो में भरे बम, पटाखों व आतिशबाजी की पेटियों को चेक किया तो टेम्पो में कुल खुली व बन्द 18 पेटी मिली।

इसके बाद पुलिस ने अरूण के घर के अंदर ऊपर वाले कमरे और स्टोर में रखी खुली व बन्द पेटियों को चेक किया तो वहां से भी पटाखों की कुल 17 पेटी खुली व बन्द मिली। पुलिस ने सभी पेटियों से सेपल लेकर इनको सील किया। पुलिस ने अरुण से पटाखों व आतिशबाजी बेचने या भंडारण करने का लाइसेंस मांगा तो वह पेश नहीं कर सका। पुलिस ने केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का कहना है कि वह बम व पटाखे, आतिशबाजी को अवैध तौर से मकान में रखे हुए था। किसी भी समय वहां पर आग लग सकती थी और मानव जीवन व सम्पति को हानि हो सकती थी। पुलिस ने गोहाना सिटी थाना में विस्फोटक अधिनियम 1884 की धारा 9 B(1)(B) व 288,125 BNS के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस की छानबीन जारी है।

Exit mobile version