Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

32 सेकंड में चाकू से 34 वार… फरीदाबाद में शिक्षिका पर ताबड़तोड़ हमला कर हत्या; नकाबपोश बदमाश फरार

फरीदाबाद के सिकरौना गांव में एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। नकाबपोश युवक ने गांव के प्राइवेट स्कूल (सरस्वती सीनियर सेकेंडरी) में पहुंचकर अध्यापिका पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे शिक्षिका गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ी। वहीं, शोर सुनकर बचाव करने पहुंचे स्कूल के मालिक पर भी युवक ने चाकू से हमला कर दिया।

बताया गया कि आरोपी ने लगातार 30 से 35 सेकंड तक शिक्षिका पर चाकू से वार ताबड़तोड़ वार किए, जिससे शिक्षिका की मौत हो गई। आरोपी ने 32 सेकंड में चाकू से 34 बार वार किए। घटना सुबह 9:40 बजे की है। चाकू मारने वाला गांव कोर्ट का बताया जा रहा है

सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल अध्यापिका को अलफलाह अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की तलाश कर रही है।

शिक्षिका का नाम संध्या बताया गया है। वह गांव फिरोजपुर की बहू थी। शिक्षिका के पति का नाम विक्की बताया गया है। बताया गया कि विक्की और संध्या ने लव मैरिज की थी।

Exit mobile version