Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

कल पुराने शहर में हुई 30 तो नये शहर में हुई लगभग 20mm बारिश

रोहतक (Rohtak): वीरवार को पुराने शहर में 30 मिनट में 40 एमएम बारिश दर्ज की गई। जिसके चलते किला रोड, रेलवे रोड, तहसील क्षेत्र, गोहाना अड्डा, छोटूराम चौक, प्रताप मोहल्ला समेत कई हिस्सों में तीन फुट तक जलभराव हो गया। झज्जर रोड पर स्थित कई दुकानों के अंदर भी पानी भर गया। कल हुई बारिश ने जिला प्रशासन के जल निकासी के दावों की पोल खोल कर रख दी है। दो पहिया वाहनों के साथ – साथ ऑटो, कार तक पानी में बंद हो गए। लोगों को जलभराव के बीच बंद वाहनों को धक्के मारकर बाहर निकालना पड़ा।

तो वहीं अशोका से व मॉडल टाउन के क्षेत्र में 20mm बारिश दर्ज की गयी एमडीयू स्थित आईएमडी के रिकॉर्ड के अनुसार 10 एमएम बारिश दर्ज की गई।

Exit mobile version