Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में बंगाल की एयर होस्टेस से छेड़छाड़ केस में हरियाणा सरकार की एंट्री हो गई है। एयर होस्टेस का मेडिकल करवाया जाएगा। गुरुग्राम के चीफ मेडिकल ऑफिसर (CMO) डॉ. अलका सिंह डॉक्टरों का बोर्ड बनाएंगे। आज शाम या कल मेडिकल करवाया जा सकता है। उधर, स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने CMO से रिपोर्ट मांगी है। इसके बाद डॉ. अलका सिंह ने मेदांता अस्पताल से इलाज की डिटेल मंगवाई है। उन्होंने एडमिट होने से लेकर डिस्चार्ज तक की हिस्ट्री मांगी है। आज शाम तक स्वास्थ्य मंत्री को सारी डिटेल देनी है।इस केस में जांच के लिए आज स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचेगी। पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा ने गुरुवार शाम को ही 6 मेंबरों की SIT गठित की थी। इसकी अगुआई DCP हेडक्वार्टर डॉ. अर्पित जैन करेंगे। वह खुद भी MBBS डॉक्टर हैं।इस जांच टीम में ACP डॉक्टर कविता, ACP यशवंत, सदर थाने के SHO इंस्पेक्टर सुनील, महिला थाना ईस्ट इंचार्ज नेहा राठी और सेक्टर 40 के CIA इंचार्ज अमित को शामिल किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पीड़िता ने FIR दर्ज कराई तो उसमें कुछ नई बातें बताई हैं। 46 वर्षीय एयर होस्टेस ने कहा है कि वह 6 अप्रैल की रात को वेंटिलेटर पर थी। इसी दौरान उसके साथ यह वारदात हुई। आरोपी ने अस्पताल के ICU रूम में 2 नर्सों की मौजूदगी में डिजिटल रेप किया है।

पीड़िता ने बताया है- 6 अप्रैल को रात करीब 9 बजे 2 नर्सों ने मेरे कपड़े और चादर बदली। मैं अर्ध-चेतन अवस्था में थी। तभी रूम में मैंने एक आदमी की आवाज सुनी। मैं वहां सभी आवाजें और वहां जो चल रहा था, उसे सुन सकती थी। उस आदमी ने दोनों नर्सों से मेरे बारे में डिटेल मांगी। इसके बाद नर्सों ने मेरी सारी जानकारी उस आदमी को देनी शुरू कर दीं। इसी दौरान आरोपी व्यक्ति ने एक नर्स से मेरे वेस्टबैंड के आकार के बारे में पूछा। नर्स कुछ बता पाती, उससे पहले ही आरोपी ने कहा कि वह खुद इसकी जांच करेगा।

इस बीच मुझे लगा कि उस आदमी ने मेरे दाहिनी ओर से चादर के अंदर अपना हाथ डाला है। उस व्यक्ति ने वेस्टबैंड का साइज चेक करने के बहाने मेरा डिजिटल रूप से रेप किया। वह मेरे प्राइवेट पार्ट में उंगली डाल रहा था। मैं लगभग अचेत थी, इसलिए कोई हरकत नहीं कर सकी। बाद में उसने हाथ निकालकर चादर को मेरी नाक तक ढक दिया और कहा कि सब ठीक है।

इसके तुरंत बाद एक नर्स अंदर आई। उसने पूछा कि चादर पर खून कैसे आया? जबकि, उसने अभी-अभी चादर बदली थी। तभी दूसरी नर्स ने कहा कि शायद पीरियड्स शुरू हो गए होंगे। यह कहकर वह डर गई थी और उसने किसी को उस व्यक्ति के बारे में कुछ नहीं बताया। एयर होस्टेस ने कहा है कि 13 अप्रैल को अस्पताल ने उसे शाम को छुट्टी दे दी और वह अपने पति के साथ होटल आ गई। अगले दिन अपने पति को घटना के बारे में बताया। उन्होंने 112 डायल कर पुलिस को बुलाया। महिला ने कहा कि अस्पताल में इलाज के दौरान उसके साथ जो हुआ वह बहुत गलत है। वह अस्पताल के कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई चाहती है।

इस बारे में पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने कहा है कि मेदांता हॉस्पिटल में बंगाली एयर होस्टेस के यौन उत्पीड़न के मामले में बुधवार को पुलिस जांच करने पहुंची थी। पुलिस ने वहां CCTV फुटेज चेक किया। इस दौरान कुछ फुटेज को कब्जे में भी लिया था।पुलिस ने स्टाफ मेंबर्स से जानकारी जुटाई है। इसके अलावा अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपी को खोज लिया जाएगा। इधर, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने अस्पताल की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं। साथ ही कहा है कि जल्द ही आयोग की टीम एयर होस्टेस से मिलेगी।अस्पताल ने किया जांच में सहयोग का दावावहीं, मेदांता हॉस्पिटल की तरफ से सुपरिटेंडेंट डॉ. संजय दुर्रानी ने इस मामले में गंभीरता के साथ पुलिस का सहयोग करने और तमाम CCTV फुटेज और डॉक्यूमेंट उपलब्ध कराने की बात कही है। उनका कहना है कि वह जांच में पूरा सहयोग करेंगे।

Exit mobile version