Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में ‘प्रोजेक्ट पंख’ के तहत 300 साइकिलों का होगा वितरण, आज शाम आयोजित होगा समारोह


रोटरी क्लब ऑफ रोहतक सफायर द्वारा आयोजित पुरानी आई.टी. मैं स्थित मदन लाल धींगड़ा कम्यूनिटि सैंटर में दिनांक 16.6.2026 मंगलवार सांय 5.45 बजे एक विशाल प्रोजेक्ट पंख 300 साईकिल वितरण समारोह का आयोजन किया जा रहा है। साईकिल उन्हीें छात्राओं को दी जाएगी जिनके 85 प्रतिशत से ज्यादा अंक है और जो जरूरतमंद है जिनको स्कूल आने जाने में दिक्कत आती है। मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर, पूर्व सांसद सुनिता दुग्गल, एल.पी.एस बोसार्ड के चेयरमैन राजेश जैन, प्रजाइडिंग गैस्ट डा. रवि गुगनानी, गेस्ट आफ हाॅनर डिस्ट्रिक सचिव रोटेरियन संजीव वधवा एवं समाज सेवी उद्योगपति राजेन्द्र बंसल, क्लब के प्रधान विजय तायल समारोह में शिरक्त करेंगे और झण्डी दिखाकर साईकिल रैली को शहर भ्रमण के लिए रवाना करेंगे। यह रोहतक का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है।
आप सभी पत्रकार व छायाकार बुधंओं को भाव भरा आमंत्रण। कृप्या समय पर पहुंचे।

Exit mobile version