Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

अग्निपथ योजना के विरोध में रोड जाम करने पर किसान नेता सहित 30 पर मुकदमा

केंद्र सरकार की नई सेना भर्ती योजना अग्निपथ के विरोध में रोड पर बैठकर प्रदर्शन करने के मामले में थाना गन्नौर पुलिस ने किसान नेता सहित करीब 30 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में जांच के साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर धीरज कुमार से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को एएसआई सतीश व हवलदार विकास अपनी टीम के साथ रेलवे रोड पुरानी सब्जी मंडी के पास गश्त पर थे। उसी समय सूचना मिली थी कि अग्निपथ के विरोध में किसान नेता गुमड़ निवासी विरेंद्र पहल के नेतृत्व में 25-30 युवाओं ने देवीलाल चौक गन्नौर पर सड़क जाम कर कर दी है, जिससे वहां से आने जाने वाले व्यक्तियों को परेशानी हो रही है।

सूचना पर पुलिस टीम देवीलाल चौक पहुंची तो जाम लगाने की वजह से सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी। उन्होंने जाम लगाकर बैठे लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने जाम लगाए रखा। काफी समझाने के बाद ही उन्होंने जाम खोला। सड़क जाम कर कानून का उल्लंघन करने के आरोप में थाना गन्नौर पुलिस ने विरेंद्र पहल, खेड़ी तगा निवासी विकास, राजपुर निवासी रोहित, दीपक व कपिल सहित 20-25 अन्य व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Exit mobile version