Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में 3 महिलाएं लापता; एक PGI गई तो नहीं लौटी, एक घर से हुई गायब तो तीसरी क्लिनिक गई थी जो अब तक नहीं लौटी, पुलिस जुटी तलाश में

रोहतक में 3 महिलाएं लापता हो गईं। उनकी तलाश के बाद भी परिवार को कोई सुराग नहीं मिला। जिसके बाद शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

रोहतक के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी 23 वर्षीय पत्नी को 1 मार्च को दवाई दिलाने के लिए PGI में लेकर आया था। पत्नी दवाई लेने के लिए अंदर चली गई और ‌वह बाहर इंतजार करता रहा, लेकिन उसकी पत्नी वापस नहीं लौटी। उसने अपत्नी को तलाश करने का प्रयास किया, लेकिन कहीं पर कोई सुराग नहीं लगा।

एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2 मार्च की देर शाम को उसकी पत्नी घर से बिना बताए कहीं चली गई। जो अभी तक नहीं लौटी। शादी के बाद महिला को दो बच्चे हैं। बड़ी लड़की 6 साल की व छोटा लड़का 2 वर्ष का है। दोनों बच्चों को छोड़कर महिला लापता हो गई।

वहीं कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी करीब 23 वर्षीय लड़की शादीशुदा है। जिसको एक साल का एक बेटा भी है। 1 मार्च को उसकी बेटी करीब 9 बजे क्लीनिक जाने की कहकर गई थी। जो अभी तक वापस नहीं लौटी। अपने स्तर पर तलाश करने के बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके तलाश शुरू कर दी है।

Exit mobile version