Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में छात्रा समेत 3 महिला हुई गायब :तीन बच्चों की मां युवक संग भागी, दूसरी महिला गहनों सहित गायब; कॉलेज गई युवती नहीं लौटी

रोहतक से एक छात्रा सहित 3 महिलाएं लापता हो गई। तीन बच्चों की मां युवक के साथ भाग गई। जब घर वालों को इसका पता लगा तो उन्होंने महिला की तलाश शुरू कर दी। वहीं दूसरी महिला गहनों सहित लापता हो गई। इधर, कॉलेज गई युवती वापस नहीं लौटी। तीनों के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

पहला मामला : युवक संग भागी महिला
रोहतक के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसको 3 बच्चे हैं। उसकी पत्नी घर से बिना बताए कहीं चली गई। जिसके बाद उसने अपनी पत्नी को तलाश किया, लेकिन कहीं पर भी कोई सुराग नहीं लगा। उन्होंने शक जताया कि उसकी पत्नी एक पड़ोसी गांव के युवक के साथ भाग गई है। जिसके बाद उसने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके तलाश शुरू कर दी।

दूसरा मामला : घर से लापता हुई 21 वर्षीय महिला
रोहतक के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी करीब 21 वर्षीय पत्नी घर से बिना बताए लापता हो गई। वह अपने साथ गहने भी ले गई, जो पहने हुए थे। अपने स्तर पर महिला को रिश्तेदारियों में तलाश किया, लेकिन कहीं पर कोई सुराग नहीं लगा तो मामले की शिकायत पुलिस को दे दी।

तीसरा मामला : कॉलेज गई छात्रा लापता
रोहतक शहर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 3 बेटियां हैं। दूसरे नंबर की लड़की बीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई करती है। उसकी बेटी घर से पढ़ने कॉलेज के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। देर शाम तक घर नहीं आई तो उसकी तलाश शुरू कर दी। रिश्तेदारियों में भी पता किया, लेकिन कहीं पर कोई जानकारी नहीं मिली। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी।

Exit mobile version