Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में किसान पर 3 राउंड फायर: चुनावी रंजिश में चलाई गोली, बाल-बाल बचा किसान

रोहतक के गांव मोखरा में पंचायत चुनाव को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के व्यक्ति पर फायर कर दिया। गनीमत रही कि गोली उसे नहीं लगी और वह बाल-बाल बच गया। दोनों ही पक्ष आगामी पंचायती चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज लिया है।

गांव मोखरा खास निवासी संदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रात को अपने खेत में किराए के ट्रैक्टर से खेत को समतल करवा रहा था। इसी दौरान रात करीब दो बजे गांव के ही दो लोग आए। उन्होंने आते ही पहले हाथापाई आरंभ कर दी और बाद में दो-तीन बार फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली संदीप को नहीं लगी और वह बाल-बाल बच गया। जिसके बाद वहां मौजूद अन्य लोग भी आ गए, जिन्हें देखकर आरोपी युवक वहां से भाग निकले। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी।

संदीप ने बताया कि आगामी पंचायती चुनाव को लेकर आरोपित युवक रंजिश रख रहे हैं। क्योंकि दोनों ही पक्ष पंचायती चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। संदीप ने कहा कि वे खुद पंचायती चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। वहीं आरोपित भी पंचायती चुनाव की तैयारी कर रहे हैं और डराने के लिए यह हमला किया। ताकि पंचायती चुनाव ना लड़े। इस मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच आरंभ कर दी।

Exit mobile version